रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर में 50 दिव्यांगों ने सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण कराया। वहीं, विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सकों ने सौ से अधिक लोगों को दवाएं बांटी। शिविर में विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के आवेदन नहीं हो पाए। गुलजार, वसीम, राहमती, समीरा, बुद्धू, नरेंद्र, कामिल, जमील और कलावती ने बताया कि वह पेंशन के आवेदन कराने आए थे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की बात कहकर वापस भेज दिया। इससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नसीम, ईओ हेमंत गुप्ता, आदेश कुमार, सभासद राजेश वालिया, मुज्जमिल, अजित पटेल, रब्बान, तस्लीम, मुंतजिर और वि...