Roorki News: रोडवेज डिपो में हवन कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: उत्तराखंड परिवहन निगम के रुड़की डिपो स्थित मां दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें रोडवेज कर्मचारियों और अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। डिपो की एजीएम अमिता सैनी और रोडवेज कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन में आहुतियां देकर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। हवन-पूजन के बाद भंडारा शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में पूर्व के वर्षों में भी इस तरह का आयोजन किया जाता रहा है। इस मौके पर महकार सिंह, संजय सैनी, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.