रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां डिपो की प्रतिदिन की आय घटकर करीब दो से ढाई लाख रुपये तक रह गई थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब साढ़े चार लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में भी राहत है। रुड़की रोडवेज डिपो के बेड़े में वर्तमान में 47 बसें हैं। इनमें से चालकों की कमी के कारण रोजाना तीन से चार बसें खड़ी रह जाती हैं, जबकि अन्य बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले डिपो की आय ठीक-ठाक चल रही थी और प्रतिदिन करीब छह से सात लाख रुपये तक की आय हो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...