रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। समान कार्य के लिए समान वेतनमान लागू करने और कर्मचारियों का बकाया भुगतान जल्द किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को रोडवेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने शासन और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी रोडवेज परिसर में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान शाखा अध्यक्ष अनिल रोड ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आज से उत्तराखंड रोडवेज बसों का चक्का जाम, वेतन के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 3500 कर्मच...