रुडकी, सितम्बर 21 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब की ओर से सिविल अस्पताल में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की गई। इस दौरान 50 नई रोटरी आरसीसी का गठन भी किया गया। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...