रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: आर्मी पब्लिक स्कूल एक मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पांच से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन और भावनाओं को समझने के प्रति जागरूक किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को विद्यार्थियों ने बीईजी एंड सेंटर स्थित हरिदत्त इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मन की बात मन के साथ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाते हुए मन की परेशानियों को दबाने के बजाय अपनों के साथ साझा करने और जरूरत पड़ने पर उचित मार्गदर्शन लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में परिवार कल्याण संगठन, बीईजी एंड सेंटर की निदेशक डॉ. रुचि अत्रे उपस्थित रही...