रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामपुर निवासी निजाम ने जीआरपी चौकी में तहरीर देकर बताया था कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूछताछ केंद्र के पास ट्रेन की जानकारी लेते समय किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने 27 अगस्त को रेलवे स्टेशन परिसर से आजाद निवासी पाडली गुर्जर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...