रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा देने के उद्देश्य से कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक रुड़की में 15 और 16 अक्टूबर को विशेष तकनीकी व्याख्यान और प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फ्यूचर गार्जियंस और फ्यूचर लैब की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में 45 वर्ष से अधिक का व्यावसायिक अनुभव रखने वाले इंजीनियर लेखराज शर्मा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, करियर योजना, उद्योगों की जरूरतों और नेतृत्व क्षमता के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही कक्षा में प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक रूप में इस्तेमाल करने और रोजगार के लिए जरूरी कौशल विकसित करने के बारे में बताया जाएगा। 15 अक्टूबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ इंजीनियर लेखराज शर्मा और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विंग कमा...