रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: सुल्तानपुर क्षेत्र में रिश्तेदारों के साथ विवाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में लक्सर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने रियाज पुत्र शाहदत निवासी मोहल्ला कायस्तवाड़ा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल किशोर नेगी और नरेश नेगी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...