Roorki News: रिमझिम फुहार से गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई किसानों की चिंता
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से परेशान ग्रामीणों को गुरुवार कोबारिश होने से राहत मिली। खेतों में पहले से पानी भरा होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण दीपक चौधरी, रतन चौधरी और उमेश चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल था। दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। रात में भी गर्मी के कारण परेशानी बनी हुई थी। अब मौसम में बदलाव और बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.