Roorki News: रास्ते के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: लक्सर। कुड़ी हबीबपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का उपचार ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वाजिद पुत्र शाहिद का गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान तीनों ने वाजिद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.