रुडकी, अक्टूबर 17 -- Roorki News: ग्राम बुड़पुर जट्ट में रास्ते के विवाद को लेकर घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बीच-बचाव करने आया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसे देहरादून रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बुड़पुर जट्ट निवासी ओविंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उनकी संपत्ति के रास्ते को बंद करने के इरादे से अवैध रूप से कॉलम खड़े कर निर्माण कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: इब्राहिमपुर में रैंप बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, 14 लोगों पर मुकदमा 14 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडों और ल...