Roorki News: राशन डीलर पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का प्रदर्शन
रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। जौरासी के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर धांधली का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। मंगलवार को जौरासी में लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि राशन डीलर वितरण के दौरान ईंटों से वजन कर फिंगर प्रिंट लगवा लेता है। उसके बाद राशन लेने के लिए कार्ड धारकों को टरका दिया जाता है।जमील, मुस्तफा आदि का कहना है कि डेढ़ माह पहले उनके फिंगरप्रिंट ले लिए गए थे। लेकिन अभी तक राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दो जुलाई को गांव में प्रशासनिक समिति की बैठक हुई थी। इसमें ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत कर बताया था कि 42 फर्जी राशन कार्ड बना कर धांधली की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.