रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामलीला के भव्य आयोजन के शुभारंभ से पूर्व रक्षा सूत्र के पावन पर्व पर श्री हनुमान जी की ध्वजा-पताका की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। पंचायती धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगर के मुख्य बाजार समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा गंगा घाट पहुंची, जहां ध्वजा-पताका को गंगा स्नान कराया गया। इसके बाद विधि-विधान से बीटी गंज स्थित रंगमंच स्थल पर ध्वजा स्थापित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...