रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: रुड़की। श्री सनातन धर्म राम मंदिर सभा की ओर से रामनगर राम मंदिर पर गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में गोबर से भगवान गोवर्धन की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने भगवान गोवर्धन की प्रतिमा की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा नेता संजय अरोड़ा और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने शिरकत की। मंदिर सभा के प्रधान रामजी भेटजा और मन्नू मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गोवर्धन पूजन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री यह भी पढ़ें- Roorki News:...