रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान रामनगर क्षेत्र में हुए भीषण जलभराव के बाद नगर निगम ने बुधवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, गंगनहर कोतवाली पुलिस और पीएसी की संयुक्त कार्रवाई में नालों पर वर्षों से किए गए पक्के अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। पूरे अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल स्वयं मौके पर डटे रहे और अभियान की निगरानी करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे। बुधवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने रामनगर के दोनों ओर नालों पर बने अवैध निर्माणों को हटाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रामनगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी की मदद से नालों स...