रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: रामनगर क्षेत्र में एडीबी की पेयजल लाइन में आए फॉल्ट को दूर करने के लिए उत्तराखंड जल संस्थान गंगा की ओर से युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है। फॉल्ट के कारण प्रभावित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

मरम्मत कार्य की निगरानी सहायक अभियंता गौड़ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर फॉल्ट की स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी मशीन से प्रभावित स्थल की खुदाई अपने सामने कराई, ताकि फॉल्ट वाले हिस्से तक जल्द पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया जा सके। उन्होंने अवर अभियंता मोहित राणा को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुपरवाइजर को भी निर्देशित किया कि क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक समस्या का अवर अभियंता और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण ...