रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: रुड़की। रंगों के जरिए विकसित भारत की तस्वीर उकेरने वाली कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक की छात्रा गंगा ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने कहा कि गंगा ने अपनी रचनात्मक सोच और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अध्यक्ष प्रबंध समिति विंग कमांडर मोहित गर्ग ने गंगा को बधाई देकर उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मनोज सैनी, जितेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी, रमन पाल, प्रियंका सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...