रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: कलियर। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह द्वारा विभिन्न जिला प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं नगर पंचायत इमलीखेड़ा से अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी राजबाला सैनी को जिला प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर राजबाला सैनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व तथा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...