रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। साकेत कॉलोनी की हरमिलाप धर्मशाला में फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चेरब जैन की ओर से रक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष सरीन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...