रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: लक्सर। खानपुर ब्रह्मपुर गांव में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूर्व विधायक संजय गुप्ता को राखी बांधकर उन्हें भाई का दर्जा दिया। संजय गुप्ता ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र और मजबूत रिश्तों में से एक है। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के संकल्प का पर्व है। कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्थाओं में मोहनलाल, चित्र कुमार सैनी, सोनू प्रधान, डॉ. अजय गुप्ता, ऋषिपाल, राज सिंह, राजकुमार, विक्रम सिंह, यशपाल चौधरी, वरदान चौधरी, भागमल चौहान, प्रधान प्रतिनिधि सचिन कुमार, ग्राम प्रधान पूजा गुप्ता, विपिन गुप्ता डायरेक्टर गन्ना समिति, राहुल कश्यप, संजय कश्यप, दीपक गुप्ता और संदीप चौहान सहित अन्य लोगों का सहयोग ...