रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: रुड़की। विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 25 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में किंजल ने प्रथम और अरसलन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य, एकल नृत्य और कहानी लेखन में विद्यालय को द्वितीय स्थान, जबकि भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान मिला।छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय की अध्यक्ष राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...