Roorki News: युवाओं को रोजगार देने में सरकार विफल: डॉ. हरक सिंह
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर की ओर से चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में शहर में न्याय यात्रा निकाली गई। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की फसलों के उचित दाम और युवाओं को रोजगार देने सहित कई मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है और सरकार नौकरियां उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। व्यापारियों में भी निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उनके अनुसार यमुनोत्री से नारसन तक की जनता कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने रुड़की की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आगे आने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.