Roorki News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, मारने की धमकी
रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। एक गांव के दो युवकों ने युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर युवती और उसकी मां के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर क्षेत्र के निवासी महिला ने बताया कि अवनीश और विक्रम उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 18 अक्तूबर को उसकी बेटी घर से पैदल निकली थी। गांव से बाहर नहर की पटरी पर पहुंचने पर अवनीश और विक्रम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.