Roorki News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को गोली मारी
रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनपुरा में बुधवार शाम एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके नाबालिग भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके नाबालिग भाई को गोली मार दी। गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल किशोर को आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम बहन के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। नाबालिग भाई ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपियों ने किशोर पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.