Roorki News: युवती को रास्ते में रोककर मारपीट
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: मंगलौर। पुलिस ने एक युवती के साथ रास्ते में रोककर मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम आसफनगर निवासी पायल ने तहरीर देकर बताया कि आसफनगर नहर किनारे ग्राम आसफनगर निवासी अरुण कुमार ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना अपर उपनिरीक्षक ललिता को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.