रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: लक्सर। खड़ंजा कुतुबपुर गांव में गुरुवार को 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मृतक की पहचान आबाद मोहम्मद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...