रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हाईवे अंडरपास से जौरासी जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान जावेद निवासी ग्राम जौरासी को दबोच लिया। तलाशी में एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल और हेड कांस्टेबल प्रदीप भंडारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...