रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर चालान कर दिया है। भगवानपुर पुलिस मंगलवार की शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को हसनपुर मदनपुर गांव के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि गौतम चौहान निवासी खुब्बनपुर, भगवानपुर का चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- Roorki News: चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...