Roorki News: युवक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी
रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: रुड़की। एक युवक ने कुछ युवकों द्वारा साले को मोबाइल पर कॉल कर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि युवक लगातार कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी जितेंद्र पंवार ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि उनका साला उनके घर पर ही रहता है। पिछले कुछ दिनों से कुछ युवक उसके मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि उन्होंने युवक से बातचीत की तो उनके साथ भी गाली गलौज कर दी। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.