रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददातार। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 174 वाहन चालकों के चालान किए। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने डमडम चौक, रोडवेज बस अड्डा, मंगलौर बस अड्डा, रामनगर चौक समेत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान नाबालिग के वाहन चलाने का मामला भी सामने आया। पुलिस ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 27 हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगाने के तीन मामले पकड़े गए। नशे में वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने का एक-एक मामला भी सामने आया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में यातायात नियम तोड़े तो कटे चालान, नाबालिग का 27 हजार का...