रुडकी, सितम्बर 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के चुनाव में यशवंत सिंह को अध्यक्ष, आयुष सैनी को सचिव, हिमांशु कुमार को कोषाध्यक्ष, आकाश सिंह को संयुक्त सचिव और सूर्यकांत सैनी को उपाध्यक्ष चुना गया। मनोज सिंह नेगी और हिमानी सैनी को सदस्य चुना गया। चुनाव अधिकारी प्रशांत राजपूत की देखरेख में चुनाव कराए गए। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार रविंद्र भंडारी भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...