Roorki News: मोहम्मदपुर कुन्हारी में 1.94 करोड़ से बनेंगी 24 सड़कें
रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से 24 छोटी-बड़ी आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को विधायक अनुपमा रावत ने निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, गांव के जोहड़ की सफाई का प्रस्ताव भी आगे बढ़ने से ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र के उन गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है। मोहम्मदपुर कुन्हारी में सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.