रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस के मॉल ऑफ रुड़की में गुरुवार को फैशन ब्रांड जुडियो के नए स्टोर का शुभारंभ विजेंद्र अग्रवाल, राम अग्रवाल, अभिषेक चंद्रा और नितिन तनेजा ने फीता काटकर किया। जुडियो का स्टोर खुलने से ग्राहक अब एक ही स्थान पर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की आधुनिक परियोजनाएं शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देंगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...