रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत कराए गए कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच तेज हो गई है। जांच समिति के सदस्य एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनसी जोशी ने लक्सर के खंड विकास अधिकारी से योजना से संबंधित चार बिंदुओं पर तथ्यात्मक जानकारी मांगी है। उन्होंने सभी बिंदुओं का स्पष्ट और अभिलेखों के आधार पर जवाब जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता आकाश सैनी ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत जिले में कराए गए कार्यों में नियमों के विपरीत टेंडर प्रक्रिया अपनाए जाने और करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्राम्य विकास विभाग के अनु सचिव से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए ती...