रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: रुड़की। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने निगम में हाल ही में मनोनीत आठ पार्षदों को शपथ दिलाई। इनमें सोमपाल सैनी, मनोज मेहरा, सविता डंग, गीता मंगलिक, मोहित कुमार शर्मा, तिलोत्तमा राठी, अजीत मधुकर जाटव और गौरव मेहता शामिल हैं। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर देशराज खंडवाला, आदेश चौहान, ललित मोहन अग्रवाल, शोभाराम प्रजापति ने मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...