रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर के मेन बाजार में मंगलवार दोपहर भीषण जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक बाजार में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों का कहना है कि मेन बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना कि सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक मेन बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...