रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गुलाबशाहपीर में बाल दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के ऑनर्स प्राप्त विद्यार्थियों को ट्रॉफी तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। खेल, छात्रवृत्ति और विभिन्न गतिविधियों में जिला एवं राज्य स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राओं को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम में विधायक फुरकान के पुत्र सलमान, आसरा के प्रोजेक्ट मैनेजर, सीआरसी खंजरपुर के रोहतास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह सहित अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: जनगणना की ड्यूटी से डेढ़ माह तक चरमराएंगी रुड़की अस्...