रुडकी, अक्टूबर 16 -- Roorki News: कस्बे के रुड़की तिराहे पर महाराजा भागीरथ की प्रतिमा के अनावरण को लेकर उठे विवाद के बीच खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि महाराजा भागीरथ सर्व समाज के महापुरुष हैं। उनकी प्रतिमा के लिए भूमि आवंटित कराई गई थी और कोलकाता से मूर्ति मंगवाकर विधि-विधान के साथ स्थापित कराई गई थी। विधायक उमेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना जानकारी दिए बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे प्रतिमा को वहां से हटा दिया गया। इसके स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दी गई। उन्होंने कहा कि नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा नहीं कराई गई, जो सनातन धर्म की मान्यताओं के विरुद्ध है। विधायक ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति किसी समाज विशेष से नहीं, बल्कि प्रतिमा हटाने और दूसरी प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया को लेकर ...