रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मुण्डलाना गांव में पिछले कई वर्षों से बनी जलभराव की समस्या से अब ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख कोमल चौधरी की ओर से गांव के तालाब की खुदाई और सफाई का कार्य शुरू कराया गया। तालाब की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो पाता था और हल्की बारिश में ही गांव की कई सड़कों पर जलभराव हो जाता था। कई बार पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। तालाब खुदाई कार्य का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कविंद्र सिंह ने कराया। उन्होंने कहा कि गांव में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। तालाब की क्षमता बढ़ने और जल निकासी बेहतर होने से बारिश के पानी को जमा करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...