रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बाक्करपुर गांव में मुख्य मार्ग पर पिछले तीन माह से जलभराव और घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का यह मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे यहां से गुजरते हैं। सड़क पर पानी भरा होने के कारण उन्हें गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। पानी में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से छोटे बच्चों और ग्रामीणों के गिरकर चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण ओमपाल सिंह, राजवीर सिंह, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, संजय सिंह, सागर कश्यप, पवन कुमार, सुशील कुमार, टीटू कश्यप और बिरम सिंह आदि ने बताया कि जलभराव के कारण मार्ग पर लगातार गंदगी बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...