रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: नारसन, संवाददाता। ब्लॉक नारसन की संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालक एवं बालिका प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ आकांक्षा राठौर और ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य आर्यावर्त चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से अहम उसमें भाग लेना होता है। प्रतियोगिता में लाठरदेवा हूण, गुरुकुल नारसन, मोहम्मदपुर, मखदूमपुर, लखनौता, गाधारोना, मुंडलाना, ढंडेरा एवं लिब्बरहेड़ी संकुलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शुरू

हिंदी हिन्दुस्ता...