रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: मंगलौर। मुंडलाना की अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर की रात गांव मुंडलाना में जमीर हसन के ट्यूबवेल के नजदीक आम के बाग के पास लगे ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने ट्रांसफार्मर से तेल और अंदर की वायरिंग निकालकर चोरी कर ली। इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...