रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: लक्सर। गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने शुगर मिल में नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर फीता काटने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। प्रोटोकॉल के अनुसार समिति के अध्यक्ष को फीता काटने का अवसर मिलना चाहिए था, लेकिन यह जिम्मेदारी पूर्व विधायक चैंपियन को दी गई। इस दौरान जितेंद्र चौधरी, बिरम सिंह, वचन सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लक्सर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू यह भी पढ़ें- Roorki News: चीनी 70 रुपये किलो, फिर भी किसान को गन्ने का उचित मूल्य नहीं : चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...