रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता और जिला मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के कार्यालय पहुंचकर मांगों के निराकरण की मांग की। संगठन की प्रमुख मांगों में कनिष्ठ सहायक पद का ग्रेड वेतन 2800 रुपये किए जाने, प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी पद का ग्रेड वेतन 6600 रुपये किए जाने तथा लेवल-11 के पद का सृजन शामिल है।पदाधिकारियों ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों को लेकर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की शासन स्तर पर कई बार वार्ता हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने ...