रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मिठाइयों के निर्माण और समाप्ति की तिथि लिखना 26 अक्टूबर से अनिवार्य किए जाने पर कारोबारियों में असमंजस बना हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ बैठक में व्यापारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रक्रिया को अपनाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने कारोबारियों को नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस दिन मिठाई तैयार की जाती है, उसी दिन उसकी ट्रे पर निर्माण की तिथि अंकित करना जरूरी होगा। इसके साथ ही मिठाई के उपयोग की अंतिम तिथि भी लिखनी होगी। नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: पान मसालों की बिक्री रोकने को चलाया अभियान अधिकारियों ने दीपावली के दौरान मावा और अन्य कच्चे माल क...