रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग ने आखिरकार जनता की सुध ले ली है। मालवीय चौक से गणेशपुर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे पर पिछले तीन महीनों से राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों के लिए मुसीबत बने गड्ढों को भरने का काम शनिवार से तेजी से शुरू कर दिया गया है। हिन्दुस्तान अखबार ने बीते दो तारीख को मालवीय चौक से गणेशपुर जाने वाली सड़क पर हादसों का खतरा शीर्षक से इस गंभीर समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद विभाग के आला अधिकारियों ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...