रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की। मारपीट के दौरान एक युवक पर डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अनिकेत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह वह बाइक से बाजार जा रहा था। इस बीच रास्ते में रंजिश रखने वाले युवकों ने रोक लिया और गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त युवकों ने मारपीट कर दी और सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर युवक धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...