Roorki News: माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल का आज
रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: नारसन। ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। ब्लॉक नारसन के खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया कि दो सितंबर आज सुबह दस बजे वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, पीरपुरा के मैदान में प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में ब्लॉक क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों से समय पर मैदान में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.