रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। महेवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास टूटी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। सड़क पर एक ओर से दूसरी ओर पानी बहने से लोगों को आवाजाही की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। महेवड़-कलियर मार्ग से कई गांवों के लोग रोजोना रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही करते हैं। इसके अलावा साबिर पाक की जियारत के लिए जायरीन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...